मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी गैब्रियल जीसस और काइल वॉकर कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। टीम ने कहा कि स्टाफ के दो सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी प्रीमियर लीग और सरकार के प्रोटोकॉल के तहत पृथकवास पर हैं।