फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनचेस्टर सिटी चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में

Wed, 16 Mar 2016 07:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब ने दूसरे चरण के मुकाबले में डायनामो कीव के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ खेलकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पिछले महीने पहले चरण के मुकाबले में मैनचेस्टर को 3-1 से जीत मिली थी। ऐसे में वह पहली बार चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा। पहले हाफ में कप्तान कोंपनी और ओटामेंडी को चोट लग गई जिससे रविवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले प्रीमियर लीग के मुकाबले से पहले मैनचेस्टर सिटी के खेमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


29 वर्षीय कोंपनी को मौजूदा सीजन में चौथी पर पिंडली की चोट से जूझना पड़ रहा है। इससे पहले वह चोट की वजह से 18 सप्ताह के लिए मैदान से दूर हो गए थे। 

मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर मैनुएल पेलेग्रिनी ने कहा कि हमारे लिए यह बड़ी उपल‌ब्धि है कि हम क्वार्टर फाइनल खेलेंगे। विंसेंट की चोट के बारे में जल्द ही पता चल जाएगा। इस तरह की चोट ठीक होने में एक महीना कम से कम समय लगता है। ओटामेंडी के अगले कुछ दिन में फिट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें