फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा: वेस्ट ब्रोमविच के खिलाड़ी रोमेन सॉयर्स पर इस शख्स ने की थी नस्लीय टिप्पणी, अब 56 दिनों तक खानी पड़ेगी जेल की हवा 

Thu, 30 Sep 2021 06:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेस्ट ब्रोमविच
विज्ञापन
रोमेन सॉयर्स - फोटो : social media
विज्ञापन

बर्मिंघम मजिस्ट्रेट कोर्ट ने वेस्ट ब्रोमविच अल्बियोन के मिडफील्डर रोमेन सॉयर्स पर ऑनलाइन नस्लीय टिप्पणी के आरोप में 50 साल के साइमन सिलवुड को कड़ी सजा दी है। साइमन अब आठ सप्ताह तक जेल में रहेंगे। दरअसल, इसी साल जनवरी में इंग्लिश प्रीमियर लीग मैच में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ टीम (वेस्ट ब्रोमविच) की 0-5 की हार के बाद साइमन ने रोमेन को नस्लीय संदेश भेजा था। प्रीमियर लीग के क्लब ने पुलिस को इसकी शिकायत की थी। इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा और तकरीबन आठ महीने बाद कोर्ट ने साइमन को बेहद आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने का दोषी पाया और उन्हें सजा सुनाई। कोर्ट ने सिलवुड को मुआवजे के रूप में 500 पाउंड (करीब 50 हजार रुपयेर) और अदालती खर्च के रूप में 500 पाउंड (करीब 50 हजार रुपये) का भुगतान करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें