फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुकास की हैट्रिक, चैम्पियंस लीग फाइनल में पहुंचा टोटेनहम 

Thu, 09 May 2019 08:15 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
लुकास मौरा
विज्ञापन

लुकास मौरा की हैट्रिक की बदौलत टोटेनहम होट्सपुर ने बुधवार को नीदरलैंड के क्लब अजाक्स पर 3-2 की शानदार जीत से चैम्पियंस फुटबाल लीग टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


सेमीफाइनल के पहले चरण में अजाक्स ने 1-0 से जीत हासिल की थी और टीम दूसरे चरण के मुकाबले के निर्धारित समय तक कुल 3-2 से आगे चल रही थी। लेकिन ब्राजीली खिलाड़ी लुकास के 90+6 मिनट में किये गये गोल से टोटेनहम ने नीदरलैंड के क्लब की सारी उम्मीदें तोड़ दी। 

दोंनों टीमों का कुल स्कोर 3-3 से बराबर रहा लेकिन टोटेनहम ने विपक्षी टीम के घरेलू मैदान पर ज्यादा गोल की मदद से फाइनल के लिये क्वालीफाई किया। अब एक जून को मैड्रिड में होने वाले फाइनल में टोटेनहम का सामना लिवरपूल से होगा। 
विज्ञापन


लुकास ने अन्य दो गोल 55वें और 59वें मिनट में दागे। अजाक्स ने मातथिजिस डि लिग्ट के पांचवें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बना ली थी और इसके बाद हाकिम जियेच ने 35वें मिनट में टीम के लिये दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें