दुनिया के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध फुटबॉल क्लबों में से एक लीवरपूल भारत में फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने के लिए यहां भविष्य में मैच खेलना चाहता है।
लीवरपूल फुटबॉल क्लब के निदेशक (बिक्री) ओली डेल ने कहा, "लीवरपूल भारत में दिल्ली या कोलकाता में कहीं निकट भविष्य में मैच खेलना चाहता है जिससे इस देश में इस खेल को और बढ़ावा मिलेगा।"
उन्होंने कहा, "फुटबॉल भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और लीवरपूल के आने से भारत में युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को नया जोश मिलेगा।"