फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिवरपूल घर में 50 मैचों से अजेय, दर्ज की लगातार 17वीं जीत 

Mon, 30 Dec 2019 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-ईपीएल : माने के गोल से वोल्व्स को 1-0 से दी शिकस्त, 50 अंकों के साथ शीर्ष पर अपनी बढ़त की और मजबूत  
-02 बार यह मुकाम हासिल हासिल करने पहली दुनिया की पहली टीम
-03 मौका है यह ईपीएल के इतिहास में जब कोई टीम 50 या उससे अधिक मैचों से अजेय है    
-17वीं लगातार जीत है यह घर में लिवरपूल की। घर में लगातार जीत का रिकॉर्ड मैनचेस्टर सिटी (20, 2012) और मैनचेस्टर यूनाइटेड (19, 2011) के नाम है

 
विज्ञापन
लिवरपूल बनाम वोल्व्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिवरपूल ने सादियो माने (42वें मिनट) के विवादास्पद गोल से वोल्व्स को 1-0 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में फिर से 13 अंकों की बढ़त बना ली है। उसके 55 और दूसरे स्थान पर मौजूद लीस्टर के 42 अंक हैं।

विज्ञापन


इस जीत के साथ लिवरपूल ने दूसरी बार घरेलू मैदान पर अपने अजेय अभियान को 50 (40 जीत, 10 ड्रॉ) मैचों तक पहुंचा दिया। वह दो बार यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम है। ईपीएल के इतिहास में तीसरी बार किसी टीम ने यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले चेल्सी (86, 2004 से 2008) और लिवरपूल (63, 1978 से 1980) ही ऐसा कर पाए हैं।

‘वार’ से जीता लिवरपूल : माने के गोल को पहले नकार दिया गया था क्योंकि रेफरी को लगा कि गेंद एडम लालना के हाथ से लगी है लेकिन ‘वार’ समीक्षा के बाद रेफरी एंथनी टेलर का फैसला बदल दिया गया। इसके कुछ देर तक वोल्व्स की तरफ से पेड्रो नीटो ने गोल किया लेकिन ‘वार’ समीक्षा में आफसाइड की वजह से फैसला उनके खिलाफ चला गया। अन्य मैचों में चेल्सी ने अंतिम क्षणों में चार मिनट में दो गोल कर आर्सेनल को 2-1 से और  मैनचेस्टर सिटी ने शैफील्ड यूनाइटेड को 2-0 की जीत से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें