फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्सिलोना को अलविदा कह सकते हैं मेसी, क्लब के अधिकारियों को लिखा पत्र

Wed, 26 Aug 2020 07:32 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : pti
विज्ञापन

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी जल्द ही स्पेन के क्लब बार्सिलोना को अलविदा कह सकते हैं। मेसी ने क्लब के अधिकारियों को भेजे गए एक पत्र में बार्सिलोना को छोड़ने की इच्छा जताई है, जिसकी पुष्टि क्लब ने की है। माना जा रहा है कि हाल में ही हुई चैंपियंस लीग में बार्सिलोना की बायर्न म्यूनिख के हाथों हुई करारी हार के बाद मेसी ने यह कदम उठाया है। बार्सिलोना का यह सीजन बेहद खराब रहा। उसे म्यूनिख ने चैंपियंस लीग के क्वॉर्टर फाइनल में 8-2 से हराया था और इसी के साथ उसका सीजन भी खत्म हो गया था। मेसी 16 साल से बार्सिलोना से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें