स्पेनिश सुपर कप के फाइनल में विरोधी टीम के खिलाड़ी को हाथ से मारने के चलते बार्सिलोना सुपरस्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी पर दो मैचों का प्रतिंबध लगा है। दरअसल, खिताबी मुकाबले में मेसी को अंतिम समय में एटलेटिको बिलबाओ के एक खिलाड़ी के सिर पर हाथ से प्रहार किया। दोनों बॉक्स की तरफ दौड़ रहे थे। वह खिलाड़ी मैदान पर गिर गया और मेसी को लाल कार्ड दिखाया गया।
इसके बाद वह मैच से बाहर हो गए थे। इस मैच में वह एक भी गोल नहीं कर पाए। बार्सिलोना की तरफ से खेलते हुए मेसी को पहली बार रेड कार्ड दिखाया गया। दरअसल, मेसी 2004 से बार्सिलोना के लिए खेल रहे हैं। इन 17 साल में उन्हें कभी रेड कार्ड का सामना नहीं करना पड़ा था। मगर इस मैच में आखिरी क्षण में उनके उग्र व्यवहार के चलते मैदानी रेफरी ने उन्हें रेड कार्ड दिखाया।
बता दें कि मेसी बार्सिलोना के लिए 753 मैच खेला है। एथलेटिक बिलबाओ ने बार्सिलोना को 3-2 से हराकर स्पेनिश सुपर कप का खिताब अपने नाम किया।