फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी का लगातार 19वें मैच में गोल का रिकॉर्ड

Sun, 31 Mar 2013 11:35 PM IST
मैड्रिड/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेनिश लीग में जादुई फुटबॉलर लियोनल मेसी का हैरतअंगेज प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन


रविवार को सेल्टा विगो क्लब के खिलाफ मैच में गोल कर मेसी ने टूर्नामेंट में लगातार 19वें मैच में गोल करने का रिकॉर्ड बनाया।

हालांकि उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद सेल्टा विगो क्लब बार्सिलोना को 2-2 से ड्रा पर रोकने में कामयाब रहा। लीग में मेसी का यह 43वां गोल है। स्पेनिश लीग में यह कारनामा करने वाले वह पहले फुटबॉलर हैं।

हाफ टाइम से सात मिनट पहले नेक्सो इंसा के गोल से सेल्टा ने बढ़त बना ली थी, लेकिन यह बढ़त सिर्फ पांच मिनट कायम रही क्योंकि क्रिस्टियन टेल्लो ने मेसी के पास पर गोल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मिनट बाद मेसी ने टेल्लो से मिले पास पर गोल दागकर लगातार 19वें मैच में गोल दागने का कारनामा किया। लेकिन ओबिना ने दो मिनट पहले गोल कर बार्सिलोना को ड्रा पर रोक दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें