20 साल बाद फिर रचा इतिहास
यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि मेसी ने अपना पहला विश्व कप मैच 2006 में सर्बिया और मोंटेनेग्रो के खिलाफ खेला था। ठीक 20 साल बाद उन्होंने उसी मंच पर पहली विश्व कप हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। वह विश्व कप के पांच अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए। इस सूची में उनके साथ केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम शामिल है।
रोनाल्डो, रोनाल्डो नजैरियो, क्लोज और मेसी
- फोटो : ANI/PTI/FIFA.com
क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी
- विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले मेसी के नाम विश्व कप में 13 गोल थे। अल्जीरिया के खिलाफ तीन गोल दागकर उन्होंने अपना आंकड़ा 16 तक पहुंचा दिया।
- इसके साथ ही उन्होंने मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक विश्व कप गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अभी टूर्नामेंट के कई मैच बाकी हैं और ऐसे में मेसी के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका होगा।
विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी |
देश |
गोल |
| मिरोस्लाव क्लोज |
जर्मनी |
16 |
| लियोनल मेसी |
अर्जेंटीना |
16* |
| रोनाल्डो |
ब्राजील |
15 |
| किलियन एमबाप्पे |
फ्रांस |
14 |
| गेर्ड मुलर |
पश्चिम जर्मनी |
14 |
| जस्ट फोंटेन |
फ्रांस |
13 |
| पेले |
ब्राजील |
12 |
मेसी, एमबाप्पे और हालंद
- फोटो : FIFA.Com/Reuters