फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200वें मैच में मेसी का जादुई शो: पहली विश्व कप हैट्रिक से अर्जेंटीना को दिलाई जीत; क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी

Wed, 17 Jun 2026 10:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनसस सिटी

सार

लियोनल मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ अपने विश्व कप करियर की पहली हैट्रिक लगाकर अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाई। यह उनका 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। मेसी ने तीन गोल के साथ विश्व कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचाई और मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक विश्व कप गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 20 साल पहले विश्व कप डेब्यू करने वाले मेसी अब रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक गोल दूर हैं।
विज्ञापन
मेसी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2026 में लियोनल मेसी ने एक ऐसी रात को यादगार बना दिया, जिसे अर्जेंटीना के फुटबॉल फैंस शायद कभी नहीं भूलेंगे। अल्जीरिया के खिलाफ ग्रुप-जे के मुकाबले में मेसी ने अपने विश्व कप करियर की पहली हैट्रिक लगाई और अर्जेंटीना को 3-0 की शानदार जीत दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी के दिग्गज मिरोस्लाव क्लोज के विश्व कप में सर्वाधिक 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

विज्ञापन




कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना शुरू से ही हावी रहा। कप्तान मेसी ने पहले हाफ में टीम को बढ़त दिलाई और फिर दूसरे हाफ में दो और गोल दागकर मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। उनकी हैट्रिक की बदौलत मौजूदा विश्व चैंपियन ने अपने खिताब बचाने के अभियान की दमदार शुरुआत की।

विज्ञापन

मेसी - फोटो : PTI

20 साल बाद फिर रचा इतिहास
यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि मेसी ने अपना पहला विश्व कप मैच 2006 में सर्बिया और मोंटेनेग्रो के खिलाफ खेला था। ठीक 20 साल बाद उन्होंने उसी मंच पर पहली विश्व कप हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। वह विश्व कप के पांच अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए। इस सूची में उनके साथ केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम शामिल है।

रोनाल्डो, रोनाल्डो नजैरियो, क्लोज और मेसी - फोटो : ANI/PTI/FIFA.com

क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी

 

  • विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले मेसी के नाम विश्व कप में 13 गोल थे। अल्जीरिया के खिलाफ तीन गोल दागकर उन्होंने अपना आंकड़ा 16 तक पहुंचा दिया।
  • इसके साथ ही उन्होंने मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक विश्व कप गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अभी टूर्नामेंट के कई मैच बाकी हैं और ऐसे में मेसी के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका होगा।


विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश गोल
मिरोस्लाव क्लोज जर्मनी 16
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 16*
रोनाल्डो ब्राजील 15
किलियन एमबाप्पे फ्रांस 14
गेर्ड मुलर पश्चिम जर्मनी 14
जस्ट फोंटेन फ्रांस 13
पेले ब्राजील 12

मेसी - फोटो : ANI
200वें मैच को बनाया खास
अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबला मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मैच भी था। 2005 में 18 साल की उम्र में अर्जेंटीना के लिए पदार्पण करने वाले मेसी अब 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के तीसरे फुटबॉलर बन गए हैं। उनसे आगे केवल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और कुवैत के बदेर अल-मुतावा हैं।

मेसी - फोटो : IANS
स्कालोनी ने की जमकर तारीफ
अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी भी मेसी के प्रदर्शन से अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि मेसी के बारे में शब्द कम पड़ जाते हैं। स्कालोनी के मुताबिक, फुटबॉल की दुनिया का हर व्यक्ति मेसी को खेलते हुए देखना चाहता है और उनके खेल का आनंद उठाता है।
विज्ञापन

मेसी, एमबाप्पे और हालंद - फोटो : FIFA.Com/Reuters
हालंद और एमबाप्पे पर भारी पड़े मेसी
 
  • विश्व कप के छठे दिन एरलिंग हालंद और किलियन एमबाप्पे ने भी दो-दो गोल किए थे, लेकिन सारी सुर्खियां मेसी के नाम रहीं।
  • हालंद ने नॉर्वे की ओर से इराक के खिलाफ दो गोल दागे, जबकि एमबाप्पे ने सेनेगल के खिलाफ फ्रांस की जीत में अहम भूमिका निभाई।
  • हालांकि, मेसी की हैट्रिक और रिकॉर्ड की बराबरी ने इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया।
  • 80वें मिनट में जब मेसी को मैदान से बाहर बुलाया गया तो पूरा स्टेडियम खड़ा हो गया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।
  • यह सिर्फ एक हैट्रिक नहीं थी, बल्कि फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक के करियर का एक और सुनहरा अध्याय था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें