फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा: मेसी का नहीं चला जादू, बार्सिलोना को ग्रैनाडा के हाथों मिली शिकस्त

Sun, 22 Sep 2019 09:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बार्सिलोना - फोटो : social media
विज्ञापन

बार्सिलोना को स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले में ग्रैनाडा से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। बार्सिलोना के लिए लियोनल मेसी और 16 वर्षीय अंसू फाती ने शुरुआती एकादश में शुरुआत नहीं की। मेसी अब भी पूरी तरह फिट नहीं दिखते। दोनों हाफ टाइम में मैदान पर उतरे। लेकिन ग्रैनाडा ने रामोन अजीज के दूसरे ही मिनट में किए गए गोल से बढ़त बना ली। इसके बाद एलवारो वाडिलो ने 66वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील किया। बार्सिलोना ने अभी तक केवल दो ही मैच में जीत हासिल की है और उसके केवल सात ही अंक हैं। यह 1994 के बाद से उसकी सत्र में काफी खराब शुरुआत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें