हाल ही में स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए रिकॉर्ड 500वां गोल करने वाले अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी बार्सिलोना के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाएंगे। मेसी का बार्सिलोना के साथ मौजूदा करार 30 जून, 2018 को खत्म हो रहा है।
एक अखबार ने सोमवार को लिखा है कि मेस्सी ने यह फैसला जुलाई में अपने परिवार के साथ इबिजा में छुट्टी के समय लिया और अपने पिता से बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ मारिया बाटरेमेयु को इस बारे में जानकारी देने को कहा। वह साल के अंत तक क्लब के साथ रहना चाहते हैं और इसके बाद अपने भविष्य पर फैसला लेंगे।