फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियोनल मेसी का कीर्तिमान: रोनाल्डो को पछाड़ सबसे तेज 900 करियर गोल पूरे किए; दोनों के बीच कितने मैचों का अंतर?

Thu, 19 Mar 2026 12:07 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी

सार

लियोनल मेसी ने 900 गोल पूरे कर फुटबॉल इतिहास में नया कीर्तिमान बनाया और रोनाल्डो के क्लब में शामिल हुए। हालांकि, उनके गोल के बावजूद इंटर मियामी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मेसी का करियर लगातार रिकॉर्ड्स से भरा रहा है, जिसमें 2012 का 91 गोल वाला साल खास है।
विज्ञापन
मेसी बनाम रोनाल्डो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार लियोनल मेसी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने आधिकारिक मुकाबलों में 900 गोल पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दुनिया के केवल दूसरे पुरुष फुटबॉलर बन गए हैं। यह खास मुकाम उन्होंने इंटर मियामी के लिए खेलते हुए कॉनकाकाफ (CONCACAF) चैंपियंस कप में नैशविल के खिलाफ मुकाबले में हासिल किया।
विज्ञापन

रोनाल्डो के खास क्लब में शामिल
इस उपलब्धि के साथ मेसी अब अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी रोनाल्डो के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। रोनाल्डो ने सितंबर 2024 में 900 गोल का आंकड़ा पार किया था। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल इतिहास एवं सांख्यिकी महासंघ (IFFHS) के मुताबिक, रोनाल्डो फिलहाल 965 गोल के साथ 1000 के जादुई आंकड़े की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि, मेसी ने रोनाल्डो को पीछे छोड़ सबसे तेज 900 गोल पूरे किए। मेसी ने यह उपलब्धि 1142 मैचों में हासिल की, जबकि रोनाल्डो को इस मुकाम तक पहुंचने में 1236 मैच लगे थे।

फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा करियर गोल
खिलाड़ी देश लीग
गोल
कप
गोल
कॉन्टिनेंटल
गोल
कुल
गोल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल 593 57 172 965
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 556 71 158 900
पेले ब्राजील 604 49 26 762
रोमारियो ब्राजील 545 93 54 756
फेरेन्क पुस्कस हंगरी/स्पेन 516 69 56 725
जोसेफ बीकान ऑस्ट्रिया/
चेकोस्लोवाकिया
515 137 38 722
रॉबर्त लेवानदॉस्की पोलैंड 424 62 119 693
जिमी जोन्स नॉर्दर्न आयरलैंड 330 286 14 639
गर्ड मुलर वेस्ट जर्मनी 405 92 69 634
जो बामब्रिक नॉर्दर्न आयरलैंड 347 253 5 626

रिकॉर्ड बना, लेकिन टीम बाहर
हालांकि, मेसी का यह गोल उनकी टीम के लिए जीत नहीं दिला सका। इंटर मियामी और नैशविल के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा, लेकिन अवे गोल नियम के चलते इंटर मियामी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। नैशविल के खिलाड़ी ने मेसी के गोल का जवाब देकर मुकाबले का रुख बदल दिया, जिससे मेसी की ऐतिहासिक उपलब्धि के बावजूद टीम आगे नहीं बढ़ सकी।

करियर में गोलों की बारिश
मेसी के शानदार करियर में सबसे ज्यादा गोल उन्होंने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए किए। उन्होंने वहां 778 मैचों में 672 गोल दागे, जो किसी एक क्लब के लिए उनके असाधारण योगदान को दर्शाता है। इसके बाद उन्होंने पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के लिए 75 मैचों में 32 गोल किए और अब इंटर मियामी के लिए भी लगातार गोल कर रहे हैं और 81 गोल दाग चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेसी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने अर्जेंटीना के लिए 115 गोल किए हैं और टीम को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

2012 रहा सबसे खास साल
मेसी के करियर का सबसे शानदार साल 2012 रहा, जब उन्होंने क्लब और देश के लिए मिलाकर 91 गोल किए थे। यह रिकॉर्ड आज भी फुटबॉल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है। ऑल-टाइम स्कोरर्स की सूची में ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले तीसरे स्थान पर हैं, जबकि मौजूदा खिलाड़ियों में रॉबर्त लेवानदॉस्की काफी पीछे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें