फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

la liga: मेसी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, लगातार 12 सीजन में 20 गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी

Sun, 14 Jun 2020 04:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : pti
विज्ञापन

बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह ला लिगा के लगातार 12 सीजन में 20 गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी हो गए हैं। मेसी ने यह उपलब्धि शनिवार को मैलोर्का के खिलाफ मैच में गोल करके हासिल की। तीन महीने से ज्यादा दिन के बाद मैदान पर वापसी करने वाले मेसी का यह पहला गोल है। 

विज्ञापन




मेसी ने मैच में बार्सिलोना के लिए दो गोल असिस्ट भी किए। इस सीजन में वे अब तक 14 गोल असिस्ट कर चुके हैं। वे मौजूदा सीजन में टॉप स्कोरर होने के साथ सबसे ज्यादा गोल असिस्ट करने वाले खिलाड़ी भी हैं।

करीब तीन महीने बाद शुरू हुए ला लिगा के इस मैच में लियोनल मेसी की टीम बार्सिलोना ने मैलोर्का को 4-0 से मात दी। एक्स्ट्रा टाइम में लियोनल मेसी (90+3 मिनट) ने गोल करके टीम को जीत दिलाई। बार्सिलोना की तरफ से आर्टुरो विडाल ने दूसरे मिनट में, मार्टिन ब्रैथवेट (37वें मिनट), जॉर्डी एल्बा ने 79वें मिनट में गोल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही ला लिगा की पॉइंट्स टेबल में बार्सिलोना के 28 मैच में 61 अंक हैं और वह शीर्ष स्थान पर मौजूद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें