बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को हराकर ला लीगा में अपने खिताब को बचाने की दावेदारी बनाए रखी है लेकिन उसकी उम्मीदें बेहद कम है।
रविवार को हुए मुकाबले में दूसरे हॉफ के पांचवें मिनट में ऑट्रिज एडूरिज के दागे गोल की बदौलत बिलबाओ ने मैच में 1-0 की बढ़त बनाए रखी।
इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए बार्सिलोना ने दो मिनट के अंदर दागे दो गोल की बदौलत मैच आसानी से जीत लिया। 72वें मिनट में पेड्रो ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने 74वें मिनट में गोलकर टीम की जीत पर मुहर लगा दिया।
गत चैंपियन बार्सिलोना की एटलेटिको बिलबाओ पर यह लगातार चौथी जीत है।
इस जीत के साथ बार्सिलोना के 34 मैचों से 81 अंक हो गए हैं और वह रियल मैड्रिड से दो अंक आगे है। लेकिन पहले पायदान पर मौजूद एथलेटिक मैड्रिड (85 अंक) से चार अंक पीछे है।
मैड्रिड और बार्सिलोना की तुलना में रियल मैड्रिड ने एक मैच कम खेले हैं। जबकि एथलेटिक 62 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है।
बार्सिलोना की यह जीत इसलिए भी सुकुन भरी होगी क्योंकि पिछले दिनों उसे चैंपियंस लीग से बाहर होना पड़ा था।