फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2022: मेसी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हरा अर्जेंटीना सेमीफाइनल में पहुंची

Sat, 10 Dec 2022 10:53 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

नीदरलैंड के खिलाफ मैच में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 के अंतर से जीत हासिल की। इसके साथ ही अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, मेसी ने इस मैच में विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 
 
विज्ञापन
गोल करने के बाद जश्न मनाते मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2022 में मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया। आठ साल में दूसरी बार अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को फीफा विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में हराया है। आठ साल पहले भी मेसी की टीम ने नीदरलैंड को सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हराया था। अर्जेंटीना की टीम अब सेमीफाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ 13 दिसंबर को खेलेगी।
विज्ञापन


इस मैच में दोनों टीमों ने निर्धारित समय पर 2-2 गोल किए थे। इसके बाद इंजरी टाइम में कोई टीम कोई गोल नहीं कर सकी और पेनल्टी शूटआउट में मैच का नतीजा निकला। इस मैच में मेसी एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 

फीफा विश्व कप के नॉकआउट मैच में मेसी पांच बार अपने खिलाड़ियों की गोल करने में मदद कर चुके हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। 1966 से फुटबॉल के सभी रिकॉर्ड दर्ज किए जा रहे हैं और तब से लेकर अब तक कोई भी खिलाड़ी मेसी से ज्यादा बार विश्व कप के नॉकआउट मैच में गोल करने में अपने साथी की मदद नहीं कर पाया है। 
विज्ञापन


मेसी ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में पहले हाफ में ही अपने साथी खिलाड़ी नॉहेल मोरिना को शानदार पास दिया। मोलिना ने इस पर गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसी के साथ मेसी ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
शुरुआत में दोनों टीमें संभलकर खेल रही थीं। मैच के 35वें मिनट में मोरिना ने गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ तक अर्जेंटीना की बढ़त कायम रही। इसके बाद 73वें मिनट में अर्जेंटीना की टीम को पेनल्टी मिली और मेसी ने इस पर गोल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। यहां से अर्जेंटीना की जीत तय नजर आ रही थी, लेकिन 78वें मिनट में मैदान पर आए बाउट बेघोर्स्ट ने मैच पूरी तरह पलट दिया। उन्होंने 83वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-1 किया और 90 मिनट तक स्कोर यही रहा। इसके बाद 10 मिनट के इंजरी टाइम में उन्होंने आखिरी मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। 

अगले 30 मिनट के एक्सट्रा टाइम में कोई टीम गोल नहीं कर सकी और मैच पेनल्टी तक पहुंच गया। यहां अर्जेंटीना के गोलकीपर एमी मार्टिनेज ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नीदरलैंड के कप्तान वर्जिल वान डाइक और स्टीवन बर्गहाउस के शॉट को रोका। नीदरलैंड के लिए टिउन कूपमिएनर्स, बाउट बेघोर्स्ट और ल्यूक डी जॉन्ग ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। वहीं, अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी, लियनार्डो पेरेडेज, गोंजालो मोंटियाल और लौटारो मार्टिनेज गोल करने में सफल रहे। एंजो फर्नांडीज गेंद को गोलपोस्ट में नहीं डाल पाए। इसी के साथ अर्जेंटीना ने 4-3 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें