फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपोली को हराकर बार्सिलोना लगातार 13वीं बार चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में

Sun, 09 Aug 2020 10:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बार्सिलोना - फोटो : Barcelona- Twitter
विज्ञापन

नेपोली को 3-1 से हराकर बार्सिलोना लगातार 13वीं बार चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। अब यहां उसका मुकाबला 15 अगस्त को बार्यन म्यूनिख से होगा। बार्सिलोना ने मैच के 10वें मिनट में क्लिमेंट लेंगलेट के गोल की बदौलत नेपोली पर बढ़त हासिल की।

विज्ञापन


बार्सीलोना की इस जीत में दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी का शानदार गोल भी शामिल था, जिन्होंने मैच के 23वें मिनट में अपने दम पर नेपोली के खिलाड़ियों को छकाते हुए गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। इससे पहले मैच के 10वें मिनट में क्लेमेंट लेंगटे ने गोल कर टीम का खाता खोला था। बार्सीलोना को लुइस सुआरेज ने मध्यांतर से पहली पेनल्टी को गोल में बदल कर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।

इसके चार मिनट बाद नेपोली के लिए लोरेंजो इंसिगने ने पेनल्टी को गोल में बदल कर अंतर कम किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल करने में विफल रही। दोनों टीम के बीच पहले चरण का मैच 1-1 से ड्रा रहा था। म्यूनिख में खेले गए एक अन्य मुकाबले में बायर्न ने चेल्सी को दूसरे चरण के मैच में 4-1 से हराकर कुल 7-1 के कुल स्कोर के साथ अंतिम आठ में जगह पक्की की।
विज्ञापन


रॉबर्ट लेवांडोस्कि ने इस मैच में दो गोल किए। इवान परिसिच और कोरेंटिन टोलिस्सो ने भी एक-एक गोल दागा। चेल्सी के लिए एकमात्र गोल टैमी अब्राहम ने किया। फरवरी में खेले गए पहले चरण के मैच में बायर्न ने चेल्सी को 3-0 से हराया था। शुक्रवार को दोनों टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला पुर्तगाल के लिस्बन में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें