फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी के गोल से बार्सिलोना की जीत की हैट्रिक, कीव को 2-1 से हराया

Fri, 06 Nov 2020 08:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंप नाऊ

सार

  • बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग फुटबॉल में कीव को 2-1 से हराया
  • 03 गोल मेसी ने अब तक किए हैं। यह तीनों पेनाल्टी से दागे हैं 
  • 150वां मैच था यह मेसी का यूरोपीय प्रतिस्पर्धा में   
विज्ञापन
लियोनेल मेसी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लियोनल मेसी ने एक बार फिर पेनाल्टी पर गोल दागा। इससे बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग फुटबॉल में डायनामो कीव को 2-1 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। मेसी ने इस सत्र में लीग में अपने तीनों गोल पेनाल्टी पर किए हैं। मेसी का यह यूरोपीय प्रतिस्पर्धा में 150वें मैच (146 चैंपियंस लीग, 4 सुपर कप) था। उनके लीग में 118 गोल हो गए हैं। मेसी ने यह गोल पांचवें मिनट में किया। एक गोल गेरार्ड पीक (65वें मिनट) ने किया। डायनामो के लिए एकमात्र गोल विक्टर साइगांकोव ने 75वें मिनट में किया। 

विज्ञापन


100वें मैच में मारोता का डबल 
बुडापेस्ट। कोरोना वायरस संक्रमण से उबरकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मैदान पर वापसी के बीच अलवारो मोराता (7वें,60वें मिनट) केदो गोल मदद से जुवेंटस ने फेरेंकवारोस को 4-1 से पराजित किया। रोनाल्डो इससे पहले सिरी ए से मुकाबले में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे थे। उसमें गोल भी किया था। मोराता का यह जुवेंटस के लिए 100वां मैच था। पहले तीन मैचों में जुवेंटस के छह में से चार गोल मोराता ने किए हैं। । तीसरा गोल पाउलो डायबाला (72वें मिनट) ने किया, जबकि विरोधी खिलाड़ी लाशा डी (81वें मिनट) ने एक आत्मघाती गोल दागा। फेरेंकवारोस के लिए एकमात्र गोल 90वें मिनट में फ्रेंक बोली ने किया।

पीएसजी को मिली मात 
आरबी लेपजिंग ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रही पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 2-1 से पराजित किया। पीएसजी को एंजेल डि मारियो ने छठे मिनट में ही बढ़त दिला दी थी। इसके बाद लेपजिंग के लिए क्रिस्टोफिर नेकुंकू (41वें मिनट) ने बराबरी दिलाई और (57वें मिनट) इमिल फोर्सबर्ग ने जीत दिला दी। अन्य मैचों में चेल्सी ने रेनेस को 3-0 से और सेविला ने क्रास्नोडार को 3-2 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें