फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी चोटिल होकर बाहर, ला लीगा में बार्सिलोना ने विलारियाल को 2-1 से हराया

Wed, 25 Sep 2019 02:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बार्सिलोना - फोटो : social media
विज्ञापन

बार्सिलोना फुटबाल क्लब ने ला लिगा टूर्नामेंट में मंगलवार को विलारियाल पर 2-1 की जीत हासिल की लेकिन मैच के दौरान उसके स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी चोटिल हो गए।

विज्ञापन


सोमवार को ‘फीफा प्लेयर आफ द ईयर’ पुरस्कार जीतने वाले मेसी को मैच में पहले हाफ में उपचार करवाना पड़ा और उन्हें बायीं जांघ में समस्या हो रही थी। इसके कारण वह ब्रेक के बाद मैच में नहीं उतर सके और उनकी जगह ओयूस्माने डेम्बले को उतारना पड़ा।

बार्सिलोना के लिये एंटोइन ग्रिजमान ने छठे मिनट और आर्थर मेलो ने 15वें मिनट में गोल दागकर टीम को आगे कर दिया। इसके बाद विलारियाल के लिये एकमात्र गोल सांटी कार्जोला ने 44वें मिनट में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें