फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग: मेसी के डबल से जीता बार्सिलोना, लिवरपूल को 3-0 से दी शिकस्त

Thu, 02 May 2019 09:17 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-लिवरपूल की यह यूरोपियन चैंपियनशिप में संयुक्त सबसे बड़ी हार है। 
-600 गोल दाग चुके हैं मेसी बार्सिलोना के लिए 2005 में पहला गोल करने के बाद पिछले 14 वर्षों में। उनके कुल 601 गोल हो गए हैं।
-26 गोल मेसी इंग्लिश क्लब के खिलाफ कर चुके हैं जो किसी अन्य खिलाड़ी से 14 ज्यादा है।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान लियोनल मेसी के दूसरे हाफ में सात मिनट के भीतर दागे गए दो गोल और लुईस सुआरेज के गोल से बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में लिवरपूल को 3-0 से पराजित किया। बार्सिलोना ने घरेलू परिस्थितियों का पूरी तरह से लाभ उठाया और लिवरपूल को कोई मौका नहीं देते हुए फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन


सुआरेज ने 26वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को बढ़त दिलाई जो हाफ समय तक कायम रही। दूसरी हाफ में घरेलू दर्शकों के सामने मेसी का जादू सिर चढ़कर बोला। अर्जेंटीनी स्टार फॉरवर्ड ने 75वें और फिर 82वें मिनट में गोल बार्सिलोना को 3-0 से एकतरफा जीता दिला दी।

लिवरपूल की यह चैंपियंस लीग में संयुक्त बड़ी हार है। इससे पहले उसे 2014 में रियल मैड्रिड से भी इसी अंतर से शिकस्त मिली थी  
500 गोल करने वाली दूसरी टीम : बार्सिलोना के चैंपियंस लीग में 502 गोल हो गए हैं। वह इस लीग में पांच सौ या इससे अधिक गोल करने वाली दूसरी टीम है। उसकी प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड (551) शीर्ष पर है। 
विज्ञापन


32 मैचों से घर में अजेय : बार्सिलोना की टीम चैंपियंस लीग के 32 मैचों से घर में अजेय है। इस दौरान उसने 29 जीते और तीन ड्रॉ रहे। यह उसकी लिवरपूल पर यूरोपियन मुकाबलों में पिछले पांच मैचों में घर में पहली जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें