अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने निलंबन के बाद लौटते ही बार्सिलोना को उलटफेर का शिकार होने से बचाया। कोपा डेल रे फुटबॉल में दूसरे डिविजन के क्लब रायो वालेकानो के खिलाफ उन्होंने एक गोल किया और एक में सहायक रहे जिसकी मदद से उनकी टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-1 से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत से बार्सिलोना टूर्नामेंट में लगातार 11वीं बार अंतिम आठ में पहुंच गया।