फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियोनेल मेसी बने पिता, किया खुशी का इजहार

Sat, 03 Nov 2012 01:43 PM IST
बार्सिलोना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जेटीना और इस दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी पिता बन गए है। उनकी महिला मित्र एंटोनेला रोकुजो ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात का खुलासा मैसी ने अपने फेसबुक पेज पर किया है। मैसी ने अपने बच्चे का नाम थियगो मेसी रोकुज्जो रखा है। उन्होंने पेज पर लिखा कि "आज मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं इस दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान हूं। इस दुनिया में मेरा बेटा जन्म ले चुका है और मैं उस ईश्वर द्वारा मुझे दिया गया गिफ्ट मानता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं।"
विज्ञापन


मैसी इस दुनिया के बेहतरीन फुटबॉल स्ट्राइकर माने जाते है। वह बार्सिलोना क्लब की ओर से खेलते है। मैसी पर इन दिनों खुशियों की बारिश हो रही है। चंद दिनों पहले ही उन्हें यूरोपीयन नेशनल लीग में सर्वाधिक गोल करने के कारण गोल्डन बूट के खिताब से नबाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें