फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा डेल रे मैच के लिए मेसी की बार्सिलोना टीम में वापसी, निलंबन के कारण दो मैचों से बाहर थे

Wed, 27 Jan 2021 11:26 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

लियोनेल मेसी की कोपा डेल रे फुटबॉल में बुधवार को दूसरे डिविजन के क्लब रायो वालेकानो के खिलाफ मैच के लिए बार्सिलोना टीम में वापसी हुई है। मेसी ने इस सत्र में कोपा डेल रे टूर्नामेंट नहीं खेला है, लेकिन कोच रोनाल्ड कोमैन प्री क्वार्टर फाइनल में उन्हें उतार सकते हैं। वह निलंबन के कारण दो मैचों से बाहर थे, इससे पहले उन्हें फिटनेस कारणों से आराम दिया गया था। कोमैन ने कहा, 'वह अब फिट है और कोई समस्या नहीं है। हमारे लिए उसका सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में होना जरूरी है।' मेसी को स्पेनिश सुपर कप फाइनल में एथलेटिक बिलबाओ के एक खिलाड़ी पर प्रहार करने के लिए दो मैचों का निलंबन लगाया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें