फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी को प्रतिबंध से बचने के लिए माफी मांगने की सलाह, कोपा अमेरिका में की थी टिपण्णी

Thu, 18 Jul 2019 11:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
messi
विज्ञापन

खेल से संबंधित विवादों को मध्यस्थता के जरिए निपटाने के लिए स्थापित खेल पंचाट के लिए सदस्य ने अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को प्रतिबंध से बचने के लिए माफी मांगने की सलाह दी है। इस सदस्य का नाम गुस्तावो अब्रेयू हैं और वह अर्जेंटीना के हैं। इसी महीने कोपा अमेरिका कप के तीसरे स्थान के मुकाबले में अर्जेंटीना ने चिली को 2-1 से हराया था। मैच के दौरान पहले हाफ के 37वें मिनट में मेसी और चिली के कप्तान गैरी मेडेल को गोललाइन के समीप उलझने के लिए लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया। मेसी ने कहा कि भ्रष्टाचार और रेफरी लोगों को फुटबॉल का लुत्फ उठाने से रोक रहे हैं और इसे कुछ हद तक बर्बाद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें