फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों से यौन उत्पीड़न मामले में फीफा हैती सॉकर के अध्यक्ष पर लगाया आजीवन प्रतिबंध

Fri, 20 Nov 2020 11:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
fifa wc 2018
विज्ञापन

फीफा ने महिला खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी हैती सॉकर महासंघ के अध्यक्ष यवेस यीन बार्ट को प्रतिबंधित कर दिया। फुटबॉल की वैश्विक संस्था ने इस दिशा में शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए बार्ट पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।

विज्ञापन


फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा के नैतिकता आयोग ने यीन बार्ट को अपने पद का गलत इस्तेमाल करने और नाबालिग सहित विभिन्न महिला खिलाड़ियों को प्रताड़ित और उनका उत्पीड़न करने का दोषी पाया। यीन बार्ट ने हालांकि इन आरोपों ने इनकार किया है जिससे राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ी भी जुड़ीं थी। ब्रिटेन के समाचार पत्र द गार्डियन ने अप्रैल में सबसे पहले इन आरोपों का खुलासा किया था।

Trending Videos
विज्ञापन

फीफा पुरस्कार समारोह 17 दिसंबर को आनलाइन होगा

फीफा के वार्षिक समारोह का आयोजन 17 दिसंबर को ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इस समारोह का आयोजन सितंबर में मिलान में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे रद्द करना पड़ा। पिछले साल मिलान में लियोनल मेस्सी ने छठी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था जबकि मेगान रेपिनो सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी बनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें