फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचा इतिहास, 132 साल में पहली बार चैंपियन बना लीचेस्टर

Tue, 03 May 2016 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लीचेस्टर सिटी के प्रशंसक
विज्ञापन
फुटबॉल की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में इस बार वो टीम चैंपियन बन गई जिसके बारे में एक पैसे की भी उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन


फुटबॉल क्लब लिचेस्टर सिटी ने अपने 132 साल पुराने अपने इतिहास में करिश्माई प्रदर्शन करते हुए पहली बार प्रीमियर लीग पर कब्जा जमा लिया। वह यह खिताब जीतने वाली छठी क्लब बन गई है।

सोमवार की रात स्टैमफोर्ड ब्रिज में खेले गए एक मुकाबले में रोमांचक संघर्ष के बाद टॉटेनहम होसपर और चेल्सी के बीच 2-2 से मुकाबला खत्म हुआ।

टॉटेनहम होसपर के लिए हैरी केन और सोन हेंग-मिन ने पहले ही हाफ में गोल दागकर टीम को 2-0 की बड़ी बढ़त दिला दी। लेकिन दूसरे हाफ में चेल्सी ने वापसी की और गैरी चाचिल के गोल ने स्कोर को 2-1 कर दिया। फिर अंतिम समय में ईडन हाजार्ड ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच इसी स्कोर पर खत्म भी हुआ।
विज्ञापन


इस परिणाम के बाद टोटेनहम होसपर लिचेस्टर से 7 अंक पीछे हो गया है जबकि अब टूर्नामेंट में सिर्फ 2 ही गेम खेले जाने हैं। टूर्नामेंट के 36 मुकाबले खेले जाने के बाद लिचेस्टर के 22 जीत के साथ 77 अंक हैं जबकि दूसरे नंबर टोटेनहम के 19 जीत से 70 अंक हैं। तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः आर्सेनल और मैनचेस्टर सिटी है। इस लिहाज से अगले दो मैचों में कुछ भी परिणाम आए लेकिन शीर्ष पर काबिज लिचेस्टर की खिताबी जीत में कोई बाधा नहीं आने वाली।

लिचेस्टर के खिताबी सफर की खास बात यह रही कि दो साल पहले टीम सेकेंड टीयर में खेल रही थी और पिछले सत्र में तो एक बार ऐसा लगा था कि कहीं लिचेस्टर सिटी प्रीमियर लीग से बाहर न हो जाए। लेकिन इस बार प्रीमियर लीग में उसे केवल 3 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है।
 
विज्ञापन

एक खिलाड़ी ऐसा भी जिसने लगातार 2 खिताब जीते 2 टीमों के साथ

- फोटो : demo pic
लिचेस्टर सिटी के करीबी प्रतिद्वंद्वी टॉटेनहम, आर्सेनल, मैनचेस्टर सिटी, मैनचेस्टर यूनाइटेड और पिछले साल की चैंपियन चेल्सी जैसी टीमें उसके आगे टिक नहीं पाई। रविवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ लिचेस्टर का मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया था।

लिचेस्टर सिटी की ऐतिहासिक सफलता के साथ एक और इतिहास लिखा गया है। लिचेस्टर के ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर मार्क सेचवार्जर ऐसे पहले गोलकीपर बन गए हैं जिन्होंने लगातार 2 साल अलग-अलग क्लब के साथ खिताबी सफलता का स्वाद चखा है।

साथ ही वह 43 साल के मार्क प्रीमियर लीग में खिताबी जीत का मजा लेने वाले सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी बन गए हैं। मार्क पिछले साल चेल्सी के लिए खेले थे जिसमें वह चैंपियन बनी थी। दिलचस्प यह है कि वह इन दोनों ही टीमों के लिए लीग का एक भी मैच नहीं खेला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें