फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरी ए फुटबॉल लीग: इमोबाइल के गोल से लाजियो ने ब्रेसिया को हराया

Thu, 30 Jul 2020 11:30 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

लाजियो ने सिरी ए फुटबॉल लीग में दूसरे स्थान पर रहने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखते हुए निचली लीग में खिसक चुकी ब्रेसिया को 2-0 से हराया। काइरो इमोबाइल ने बुधवार को लाजियो की ओर से सत्र का 35वां गोल दागा, जिससे उनके सत्र का शीर्ष गोल स्कोरर बनने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने यूवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर चार गोल की बढ़त बना रखी है।

विज्ञापन


इमोबाइल साथ ही सिरी ए सत्र में सर्वकालिक सर्वाधिक 36 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी से एक गोल दूर हैं। यह रिकॉर्ड नापोली के गोंजालो हिगुएन के नाम दर्ज है जिन्होंने 2015-16 में यह उपलब्धि हासिल की थी। इमोबाइल के अलावा जोकिन कोरिया ने टीम की ओर से दूसरा गोल दागा। लाजियो के अटलांटा के बराबर अंक हो गए है जो दूसरे स्थान पर मौजूद इंटर मिलान से एक स्थान पीछे है। अंतिम दौर के मुकाबले में अटलांटा का सामना इंटर मिलान से होगा जबकि लाजियो को नापोली से भिड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें