फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

92 दिन बाद आज से ला लीगा में चलेगी किक, खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे 110 मुकाबले

Thu, 11 Jun 2020 07:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

  • सेविला और बेटिस के मुकाबले से ला लीगा की वापसी 
  • दूसरी बड़ी यूरोपियन लीग होगी यह बुंदेसलीगा के बाद शुरू होने वाली 
  • 110 मुकाबले खेले जाएंगे ला लीगा में 35 दिन में 
  • 19 गोल दागकर बार्सिलोना के मेसी लीग के शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं 
  • 58 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है बार्सिलोना, रियल मैड्रिड (56) दूसरे नंबर पर है  
  • लीग के हर मैच से पहले एक मिनट का मौन रखकर कोरोना से जान गंवाने वालों को दी जाएगी श्रद्धांजलि 
  • खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे सभी मैच, होगा लाइव प्रसारण 
विज्ञापन
लिओनेल मेसी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेविला और रियल बेटिस के बीच मुकाबले के साथ ही आज से करीब तीन माह (92 दिन) बाद स्पेनिश लीग (ला लीगा) की वापसी होगी। यह दूसरी बड़ी यूरोपियन फुटबॉल लीग होगी जो कोरोना के बाद वापसी करेगी। पिछले माह ही जर्मनी में बुंदेसलीगा की वापसी हुई थी। अगले हफ्ते से इंग्लिश प्रीमियर लीग की भी वापसी होगी।

विज्ञापन


ला लीगा के मैच भी बंद दरवाजों में दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। लीग को 12 मार्च को निलंबित किया गया था। आखिरी मुकाबला 11 मार्च को ईबर और रियल सोसिदाद के बीच खेला गया था। इसमें सोसिदाद ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।

अब 11 राउंड के मुकाबले बचे हैं जिन्हें 19 जुलाई तक खत्म करना है। सेविला 27 मैचों में 13 जीत से 47 अंकों के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर है और खिताब की दौड़ में बना हुआ है। वहीं बेटिस इतने ही मैचों में 33 अंक लेकर 12वें नंबर पर है। दोनों ने ही एक-एक बार यह खिताब जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

र्सिलोना की निगाह लगातार तीसरे खिताब पर : लियोनल मेसी की अगुवाई वाले बार्सिलोना की निगाह लगातार तीसरे खिताब पर है। बार्सिलोना अपने अभियान की शुरुआत 13 जून को मार्लोका के खिलाफ उसके घर में करेगा।

बार्सिलोना 27 मैचों में 18 जीत से 58 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। वहीं बार्सिलोना का चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड भी इसी दिन अपना मुकाबला ईबर से घर में खेलेगा। रियल इतने ही मैचों में 16 जीत से तालिका में 56 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें