फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा: बेंजेमा के दम पर अंतिम क्षणों में जीता रियल, हुस्का को 3-2 से हराया  

Mon, 01 Apr 2019 09:59 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रियल मैड्रिड बनाम हुस्का
विज्ञापन

करीम बेंजेमा के अंतिम क्षणों में दागे गए गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने ला लीगा में सबसे निचले स्थान की टीम हुस्का को 3-2 से मात देकर खुद को तीसरे स्थान पर बनाए रखा है। जिनेदिन जिदान के फिर से कोच बनने के बाद रियल की यह लगातार दूसरी जीत है।

विज्ञापन


उसके नौ गेम शेष रहते 57 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर कायम है। बार्सिलोना (69) शीर्ष और एटलेटिको मैड्रिड (59) दूसरे नंबर पर है। जुआन कैमिलो हर्नांडेज ने खेल के तीसरे ही मिनट में शानदार गोल कर हुस्का को 1-0 से आगे कर दिया। इस्को (25वें मिनट) ने रियल को बराबरी दिलाई और फिर दानी कैबालोस (62वें मिनट) में टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

इसके 12 मिनट बाद ही जेबियर एटैक्सिटा (62वें मिनट) ने हुस्का को 2-2 से बराबरी दिला दी। खेल के 89वें मिनट में बेंजेमा ने गोल कर रियल की 3-2 से जीत तय कर दी। यह उनका इस सत्र का लीग का 14वां गोल है।  
विज्ञापन


-14 गोल इस सत्र में ला लीगा में अब तक दाग चुके हैं बेंजेमा
-02 दूसरी लगातार जीत है यह रियल की नए कोच जिदान के मार्गदर्शन में 

विज्ञापन

म्बापे के गोल से पीएसजी ने टूलूज को हराया

kylian mbappe - फोटो : file photo
कलिइयान म्बापे के गोल की बदौलत पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लीग वन में टूलूज को 1-0 से मात देकर अपनी लगातार आठवीं और कुल 26वीं जीत दर्ज की। गत चैंपियन ने तालिका में 20 अंकों की मजबूत बढ़त बना ली है। उसके 80 अंक हो गए हैं।

दूसरे स्थान पर लिली (60) और तीसरे स्थान पर लियोन (56) हैं। पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद म्बापे ने 74वें मिनट में गोल किया। फ्रांस के विश्व कप विजेता टीम के हीरो बीस वर्षीय म्बापे इस सत्र में लीग 27 गोल दाग चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें