फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा: मेसी ने जावी को पछाड़ा, रिकॉर्ड 768वें मुकाबले में दागे दो गोल, बार्सिलोना की बड़ी जीत

Mon, 22 Mar 2021 04:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • लियोनेस की टीम ने रियल सोसिदाद को 6-1 से हराया, 34 मिनट में दागे टीम ने छह गोल 
  • 768 मैच था यह मेसी का बार्सिलोना के लिए। वह क्लब के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए 
  • 23 गोल मेसी लीग में दाग चुके हैं। वह लगातार 13वें सत्र में 20 या उससे अधिक गोल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं 
  • 663 गोल मेसी ने बार्सिलोना की ओर से किए हैं। इनमें से 467 ला लिगा में किए हैं जो रिकॉर्ड है। यह दूसरे स्थान पर मौजूद रोनाल्डो (311) से 156 ज्यादा हैं 
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार्सिलोना ने सोमवार को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ला लीगा के एक मुकाबले में सोसिदाद की टीम को 6-1 के अंतर से हरा दिया। यह बार्सिलोना की इस लीग में लगातार पांचवीं और घर से बाहर नौंवी जीत थी। मैच में दिग्गज फुटबॉलर लियोनेस मेसी ने दो गोल दागने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मैदान पर उतरते ही मेसी बार्सिलोना की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। यह उनका क्लब के लिए 768वां मैच था। उन्होंने पूर्व मिडफील्डर जावी हर्नांडेज (767) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

विज्ञापन

 

मेसी का यह बार्सिलोना के लिए रिकॉर्ड 768वां मुकाबला था। उनसे पहले यह स्पेनिश फुटबॉल क्लब के लिए जावी हर्नांडेज ने सबसे अधिक 767 मुकाबले खेले थे। यही नहीं मेस्सी अब एक यूरोपीय लीग में सबसे अधिक 467 गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
 

विज्ञापन

दूसरे स्थान पर पहुंची टीम
बार्सिलोना की यह 28 मैचों में 19वीं जीत है और टीम 62 अंकों के साथ फिर से दूसरे स्थान पर पहुंच गई। शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड (66) और बार्सिलोना के बीच चार अंकों का फासला है। रियल मैड्रिड (60) दूसरे नंबर पर है।  

सुआरेज ने दागा कॅरिअर का 500वां गोल 
लुईस सुआरेज (54वें मिनट) के एकमात्र गोल के दम पर एटलेटिको मैड्रिड ने अलावेस को 1-0 से पराजित किया। उरुग्वे के फॉरवर्ड सुआरेज के कॅरिअर का यह 500वां गोल है। एटलेटिको के लिए यह उनका 19वां गोल हैं। उन्होंने बार्सिलोना के लिए 198, लीवरपूल के लिए 82 और राष्ट्रीय टीम उरुग्वे के लिए 63 गोल किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें