कप्तान लियोनल मेसी के दूसरे हाफ में किए गए एकमात्र गोल से बार्सिलोना ने ला लीगा में ग्रेनेडा को 1-0 से पराजित किया। इस जीत के साथ बार्सिलोना ने तालिका पर फिर से शीर्ष पर कब्जा कर लिया। गत चैंपियन बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के एक समान 43-43 अंक हैं लेकिन गोल अंतर बार्सिलोना फिर शीर्ष पर पहुंच गया।
पहला हाफ गोलरहित ड्रॉ रहा। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की। मेसी ने 76 मिनट में गोल कर बार्सिलोना को 1-0 की बढ़त दिलाई जोकि निर्णायक साबित हुई। बार्सिलोना की यह नए क्वीक सेटिएन के मार्गदर्शन में पहली जबकि इस सत्र की 20 मैचों में 13वीं जीत है।