रेनेस के खिलाफ फ्रेंच कप फाइनल में गलत तरीके से फाउल करने वाले पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार खिलाड़ी कलिइयान मबापे पर तीन मैचों का प्रतिबंध, जबकि नेमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नेमार ने पदक सेरेमनी के लिए जाते समय एक प्रशंसक को लताड़ा था। पिछले हफ्ते हुए इस फाइनल में अतिरिक्त समय में मबापे को रेड कार्ड के चलते बाहर जाना पड़ा था। निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद रेनेस ने पेनाल्टी शूटआउट में पीएसजी को 6-5 से मात देकर ट्रॉफी जीती थी।
दोनों स्टार खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई के चलते पीएसजी को झटका लगेगा। उसके लीग वन के चार मैच रह गए हैं, हालांकि उसने खिताब पक्का कर लिया है।