फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड्रिड-मिलान बातचीत विफल, काका की वापसी मुश्किल

Tue, 22 Jan 2013 09:13 PM IST
रोम/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राजील के मिडफील्डर काका को रियल मैड्रिड फुटबाल क्लब से वापस एसी मिलान क्लब लाने के लिए बीते कुछ समय से चल रही बातचीत विफल हो गई। स्पेन और इटली की कर प्रणाली में बड़ा अंतर इसकी मुख्य वजह है। यह जानकारी मिलान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दी।
विज्ञापन


मिलान के उपाध्यक्ष एड्रियानो गेलियानी ने संवाददाताओं को बताया कि काका के कम वेतन पर मिलान में आने की इच्छा के बावजूद ऐसा नहीं हो सका क्योंकि स्पेन और इटली की कर प्रणाली के बीच बड़ा अंतर है। गेलियानी ने कहा कि कई निर्णायक जटिलताएं हैं।

काका ने वापसी के लिए सभी संभव और अकल्पनीय प्रयास किए लेकिन कर संबंधी समस्याओं ने रियल मैड्रिड से चल रही बातचीत का अंत कर दिया। काका अपने कैरियर के छह वर्ष मिलान के साथ गुजार चुके हैं और उन्होंने चैंपियन लीग समेत कई अहम खिताब जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें