फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने इटली के सबसे बड़े फुटबॉलर, नाम किया Serie A का अवॉर्ड

Tue, 03 Dec 2019 01:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

फुटबॉल क्लब युवेंटस के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 2019 के लिए इटेलियन लीग का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना गया। सोमवार रात मिलान में हुए इस समारोह में 34 वर्षीय रोनाल्डो विशेष रूप से मौजूद थे। इसी दौरान पेरिस में भी एक समारोह जारी थी, जहां लियोनेस मेसी को रिकॉर्ड छठी बार बैलोन डी'ओर अवॉर्ड मिला। लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वान डिक दूसरे और युवेंट्स के क्रिस्टियानो रोनाल्डो तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


पुरस्कार जीतने के बाद रोनाल्डो ने कहा, 'इस अवॉर्ड को हाथों में पकड़ना गर्व की बात है। खासतौर पर इतालवी में बोलते हुए रोनाल्डो ने कहा कि, 'मैं युवेंटस के अपने टीममेट्स को धन्यवाद देता हूं। मैं इटली में खेलकर बेहद खुश हूं। आप सभी को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे वोट दिया। मैं आगे भी ऐसे ही खेल दिखाने का वादा करता हूं।'

यह पहला मौका था जब इटेलियन लीग अवॉर्ड्स में पहली बार महिलाओं को भी जगह दी गई। रोम और इटली फॉरवर्ड मुनैएला ने शीर्ष अवॉर्ड्स जीते। सभी अवॉर्ड्स फुटबॉलर्स, कोच, रेफरी और पत्रकारों के वोट से चुने गए थे। यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि रोनाल्डो ने जुलाई 2018 में रियल मैड्रिड का दामन छोड़ युवेंटस से हाथ मिलाया था। 34 वर्षीय रोनाल्डो अबतक युवेंटस के लिए 28 गोल दाग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें