फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो के दो गोल के बावजूद यूवेंटस चैंपियंस लीग से बाहर

Sun, 09 Aug 2020 06:53 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से यूवेंटस की टीम दूसरे चरण के मैच में लियोन पर 2-1 से जीत दर्ज करने में सफल रही, लेकिन इसके बावजूद वह चैंपियंस लीग से बाहर हो गई। लियोन और यूवेंटस का कुल स्कोर (दोनों चरण के मैचों का नतीजा) 2-2 रहा और लियोन की टीम ‘अवे गोल’ की मदद से क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रही।

विज्ञापन


लियोन का सामना अब एलिमिनेशन क्वार्टरफाइनल में लिस्बन में मैनचेस्टर सिटी से होगा, जिसने रियाल मैड्रिड को 2-1 से हराकर 4-2 के कुल स्कोर से अगले दौर में प्रवेश किया था। रोनाल्डो ने 43वें (पेनल्टी) और 60वें मिनट में गोल किया। लेकिन लियोन के कप्तान मेम्फिस डिपे के 12वें मिनट में पेनल्टी से किए गए गोल ने लियोन को क्वार्टरफाइनल में पहुंचाया।

यह मैच 17 मार्च को होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया भर में खेल गतिविधियां बंद हो गईं। अगर यह मैच उसी दिन हुआ होता तो शायद मेम्फिस डिपे इसमें नहीं खेले होते क्योंकि वह तब गंभीर घुटने की चोट से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें