फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरी ए खिताब जीतने से चूका यूवेंटस, उडिनेस के खिलाफ मिली हार

Fri, 24 Jul 2020 01:42 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
juventus - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
यूवेंटस रेलीगेशन की कगार पर खड़े उडिनेस के खिलाफ मुकाबले में 1-2 से हार गया, जिससे वह इसी मैच से लगातार रिकार्ड नौंवा इटैलियन लीग फुटबॉल खिताब जीतने से चूक गया। अब यूवेंटस रविवार को सैम्पडोरिया के खिलाफ जीत से खिताब अपने नाम कर सकता है। वह दूसरे स्थान पर चल रहे अटलांटा से अब भी छह अंक आगे है।
विज्ञापन


हालांकि वह इससे पहले भी विजेता बन सकता है, अगर अटलांटा शुक्रवार को एसी मिलान से हार जाए और इंटर मिलान शनिवार को जिनोआ पर जीत दर्ज करने में असफल रहे। उडिनेस के लिए मातिजिस डि लिग्ट ने खाता खोला, लेकिन यूवेंटस ने इलिजा नेस्त्रोवस्की के गोल से बराबरी हासिल की पर सेको फोफाना ने उडिनेस के लिए विजयी गोल दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें