मैनचेस्टर यूनाईटेड ने लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अपने कोच जोस मोरिन्हो को बर्खास्त कर दिया है। इंग्लिश प्रीमियर लीग के इस प्रमुख क्लब ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुर्तगाल के रहने वाले 55 वर्षीय मोरिन्हो के रहते हुए क्लब ने अंतिम मैच लिवरपूल के खिलाफ रविवार को खेला था जिसमें उसमें 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
इस हार से वह अपने प्रतिद्वंद्वियों से 19 अंक पीछे हो गया था। क्लब ने बयान में कहा, 'मैनचेस्टर यूनाईटेड घोषणा करता है कि मैनेजर जोस मोरिन्हो ने तुरंत प्रभाव से क्लब छोड़ दिया है।'