स्कॉटलैंड के स्टार फुटबॉलर जॉन मैक्गिन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मजाक उड़ाया है। दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जॉन ने मुस्कुराते हुए पूछा, 'कोई कोई है क्या? जॉन के इस सवाल को रोनाल्डो से जोड़कर देखा जा रहा है। 19 सेकंड के इस वीडियो में जॉन प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आते हैं और बैठने के साथ ही वह पूछ बैठते हैं, कोई कोक है क्या। गौरतलब है कि बीते दिनों पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोका कोला की दो बोतलों को हटाकर सभी को हैरान कर दिया था। इस घटना के बाद कोका कोला कंपनी को 30 हजार करोड़ का नुकसान हुआ था।
रोनाल्डो की तरह फ्रांस के मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने भी कुछ इस तरह का काम किया। उन्होंने जर्मनी के खिलाफ मैच के बाद पॉल पोग्बा प्रेस कॉन्फ्रेंस लिए पहुंचे थे। कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले टेबल पर रखी हेनेकेन बीयर की बोतल को उन्होंने तुरंत हटा दिया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। बता दें कि हेनेकेन आधिकारिक स्पॉन्सर है।