फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान के फैंस ने पेश की मिसाल: स्टेडियम में चलाया सफाई अभियान, जश्न के बीच यातायात नहीं होने दिया प्रभावित

Mon, 15 Jun 2026 03:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अर्लिंग्टन

सार

फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बार कई छोटी टीमें भी अपना दम दिखा रही हैं। ऐसे ही जापान और नीदरलैंड्स के बीच मैच देखने मिला जहां जापान ने विरोधी टीम से ड्रॉ खेला। मैच के बाद जापान के फैंस ने अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीता।
विज्ञापन
स्टेडियम की सफाई करते जापान के फैंस - फोटो : FIFA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2026 में जापान और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। भले ही नतीजा जापान के पक्ष में नहीं आया, लेकिन टीम के लिए यह किसी जीत से कम नहीं था। जापान के मुकाबले नीदरलैंड्स की टीम काफी मजबूत है, इसके बावजूद जापान ने ड्रॉ खेला। मैच के बाद जापान के प्रशंसकों ने स्वच्छता के प्रति जो जागरूकता दिखाई इससे इन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।  
विज्ञापन

फीफा ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, जापान और नीदरलैंड्स का मैच खत्म होने के बाद जापान के फैंस स्टेडियम की सफाई करते हुए नजर आए। उन्होंने इधर-उधर पड़े कूड़े को उठाया और सीटों के आसपास पड़ी गंदगी को भी साफ करते हुए दिखाई दिए। फीफा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जापानी फैंस का यह दिल जीत लेने वाला वीडियो शेयर किया। वीडियो में टीम की एक फैन ने बताया कि वह खिलाड़ियों और स्टेडियम का सम्मान करते हैं और यहां पर आकर गर्व महसूस कर रहे हैं और इसी कारण से वह यहां की सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्टेडियम को गंदा छोड़कर नहीं जाना चाहते हैं। इस बर्ताव के चलते जापानी टीम के फैंस की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है।
 

टोक्यो में मना जश्न
जापान ने इस मैच में जिस तरह नीदरलैंड्स जैसी मजबूत टीम को ड्रॉ खेलने पर मजबूर किया उससे टोक्यो में भी जमकर जश्न मना। टोक्यो के प्रसिद्ध शिबुया क्रॉसिंग पर कई प्रशंसक जापान का झंडा लेकर एकत्र हुए। दिलचस्प बात यह है कि जश्न के बीच भी इन प्रशंसकों ने यातायात को प्रभावित होने नहीं दिया। जब ट्रैफिक लाइट लाल हो रही थी तब फैंस क्रॉसिंग पर खड़े होकर जश्न मना रहे थे और लाइट ग्रीन होते ही ये फैंस क्रॉसिंग से हट जा रहे थे जिससे यातायात सुचारु रूप से चलता रहा।
 
विज्ञापन

जापान ने नीदरलैंड्स को दी टक्कर
जापान ने नीदरलैंड्स को मुकाबले में कड़ी टक्कर दी। पहले हाफ में नीदरलैंड्स ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन जापान के डिफेंस ने उन्हें अपने इरादों में कामयाब नहीं होने दिया। नतीजा यह रहा कि पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका। हालांकि, दूसरे हाफ में नीदरलैंड्स ने अपने अटैक और भी तेज कर दिए। मैच के 50वें मिनट में नीदरलैंड्स को पहली सफलता मिली। रयान ग्रावेनबेर्ख की फ्री किक को कप्तान वर्जिल वैन डाइक गोल में तब्दील करने में सफल रहे।

हालांकि, जापान ने चंद मिनटों बाद ही शानदार वापसी की और 57वें मिनट में स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। नाकामुरा ने जापान के लिए मैच का पहला गोल दागा। इसके बाद नीदरलैंड्स ने 64वें मिनट में दूसरा गोल करते हुए फिर से बढ़त हासिल कर ली। समरविल ने बेहतरीन कर्लिंग शॉट मारते हुए नीदरलैंड्स को मैच में 2-1 से आगे कर दिया। नीदरलैंड्स की मुकाबले में जीत लगभग पक्की लग रही थी, लेकिन मैच के 88वें मिनट में मिले कॉर्नर का दाइजी कामदा ने भरपूर फायदा उठाते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। कोकी ओगावा के शॉट को दाइजी ने गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए जापान की हार को टाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें