फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान को सबसे पहले मिला फीफा वर्ल्ड कप 2014 का टिकट

Wed, 05 Jun 2013 05:45 PM IST
साइतामा (जापान)
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान 2014 में ब्राजील में होने वाले वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर लिया। वह क्वालीफाई करने वाली पहली टीम भी बन गई है।
विज्ञापन


प्लेमेकर केसुके होंडा के इंजरी टाइम में मिली पेनल्टी पर किए गए गोल की बदौलत जापान ने ऑस्ट्रेलिया को क्वालिफिकेशन मैच में 1-1 से रोककर फुटबाल वर्ल्ड कप फाइनल्स का टिकट हासिल कर लिया।

ब्राजील में वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी एक साल आठ महीने का वक्त और है। जापान 32 टीमों की विश्व कप फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम भी है।

हालांकि मंगलवार को खेले गए मैच में आस्ट्रेलिया के विंगर टोमी ओएर ने 81वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को आगे कर दिया था।

लेकिन होंडा ने इंजरी समय में पेनल्टी पर गोल दागकर अपनी टीम को लगातार पांचवीं बार वर्ल्ड कप फाइनल्स में पहुंचा दिया।

जापान एशियाई क्वालीफाइंग राउंड में अपने ग्रुप-बी में 14 अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहा।

आस्ट्रेलिया इस मामले में दूसरे स्थान पर है और उसके सात अंक हैं। वह जार्डन से गोल अंतर के आधार पर एक स्थान आगे है। उसके छह अंक हैं।

इस ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। तीसरी टीम को प्ले ऑफ में खेलने का मौका मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें