फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Euro 2020: सेमीफाइनल में आज टकराएंगी स्पेन और इटली की टीमें

Tue, 06 Jul 2021 01:20 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूरो कप में आज इटली और स्पेन के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें चौथी बार नॉकआउट मुकाबले में आमने-सामने होंगी। पिछली बार इटली ने स्पेन को अंतिम-16 में हराया था तो 2012 में स्पेन ने फाइनल और 2008 में क्वार्टर फाइनल में इटली का मात दी थी। 
विज्ञापन
यूरो कप 2020 - फोटो : Twitter@EURO2020
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन बार का रिकॉर्ड चैंपियन स्पेन और एक बार का विजेता इटली मंगलवार को जब यूरो कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे तो दोनों टीमों का लक्ष्य नौ साल बाद फाइनल का टिकट कटाने का होगा। यह दोनों टीमें 2012 में फाइनल में पहुंची थी जहां इटली को स्पेन के हाथों 0-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन


उसके बाद से दोनों टीमें पहली बार किसी प्रमुख टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंची हैं। इटली अब नौ साल पहले मिली उस हार का भी हिसाब बराबर करना चाहेगा। दोनों टीमों अभी तक टूर्नामेंट में अजेय हैं। इटली ने जहां अपने सभी मैच जीते वहीं स्पेन ने पांच में से तीन जीते और दो ड्रॉ रहे हैं।

स्पेन का 100 फीसद है सेमीफाइनल का रिकॉर्ड दोनों टीमें पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं। स्पेन की टीम यूरो कप के सेमीफाइनल में कभी हारी नहीं है। वह अपना सौ फीसद रिकॉर्ड कायम रखना चाहेगी। वह पिछले (1964, 1984, 2008, 2012) चारों मुकाबले जीती है। वहीं इटली पिछले (1968, 1988, 2000, 2012) चार में से एक (1988) हारा है।
विज्ञापन


तीन साल से हारी नहीं है इटली की टीम : इटली की टीम पिछले 32 मैचों से अजेय है जोकि राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। इस दौरान उसने 28 जीते और 4 ड्रॉ रहे हैं। इटली को पिछली हार सिंतबर 2018 में नेशंस लीग में पुर्तगाल के हाथों 0-1 से मिली थी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें