फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरो कप: मैनुअल के दम पर इटली अंतिम-16 में

Fri, 18 Jun 2021 07:43 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • स्विट्जरलैंड को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से दी शिकस्त 
  • 29 मैचों से अजेय है इटली की टीम। 
  • लगातार दसवीं बार किया क्लीन स्वीप  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनुअल लोकाटेली (26वें, 52वें मिनट) के दो गोल के दम पर इटली ने यूरो कप में स्विट्जरलैंड को एकरतफा मुकाबले में 3-0 से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। एक गोल किरो इमोबिल (89वें मिनट) ने किया। इस जीत के साथ इटली अंतिम-16 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। इटली ने अपने शुरुआती मुकाबले में भी तुर्की को 3-0 से ही मात दी थी।

विज्ञापन


टली के शानदार कलात्मक खेल के सामने स्विट्जरलैंड की टीम कोई कमाल नहीं दिखा पाई। विश्व कप 2018 के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहने के बाद इटली ने शानदार वापसी की है। उसके बाद से इटली 29 मैचों में अपराजेय रही है और दसवीं बार क्लीन स्वीप किया। मैनुअल ने 26वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई जो हाफ समय तक कायम रही।

दूसरे हॉफ में मैनुअल ने 52वें मिनट में एक और गोल कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में किरो (89वें मिनट) ने गोल कर इटली की 3-0 से जीत तय कर दी। ग्रुप ए में इटली छह अंक लेकर शीर्ष पर है। वेल्स चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। स्विटजरलैंड का एक अंक है जबकि तुर्की ने खाता भी नहीं खोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें