जिनोआ और तोरिनो के बीच शनिवार को इटालियन लीग फुटबॉल मैच स्थगित कर दिया गया। यह इसलिए क्योंकि जिनोआ टीम और स्टाफ के 15 सदस्य कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए।
जिनोआ में स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीमों के अभ्यास पर प्रतिबंध लगा दिया है। अभी लीग ने नई तारीख की घोषणा नहीं की है। पिछले सप्ताह भी जिनोआ का नपोली के साथ मैच कई घंटे के लिये स्थगित हो गया था क्योंकि खिलाड़ी जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे थे।