फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: इटैलियन फैंस ने महिला रिपोर्टर के साथ की बदसलूकी, कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना, देखें VIDEO

Wed, 01 Dec 2021 02:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्पोली

सार

वीडियो में पहले एक फैन रिपोर्टर पर थूकता दिखाई दिया। इसके बाद दूसरे फैन ने ग्रेटा को पीछे से थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद रिपोर्टर ग्रेटा घबरा गईं।
विज्ञापन
महिला रिपोर्टर ग्रेटा बेकाग्लिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सीरी-ए को कवर करने गई महिला रिपोर्टर के साथ कुछ इटैलियन फैंस ने बदसलूकी की। यह पूरी घटना लाइव टीवी में कैद हो गई और उन असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई भी की गई है। आरोपियों को तीन साल के लिए स्टेडियम आने पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीरी-ए के दौरान एम्पोली की घटना
दरअसल, यह घटना इटली के एम्पोली की है। 'स्काई न्यूज' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां स्थित कार्लो कास्टेलानी स्टेडियम में एक मैच रखा गया था। इस मैच का मकसद महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए लोगों में जागरुकता फैलाना था। टस्कन डर्बी का यह मैच एम्पोली और फियोरेंटीना के बीच था। 

कैमरे पर रिकॉर्ड हुई पूरी घटना
इसी मैच के कवरेज के लिए टोस्काना टीवी की रिपोर्टर ग्रेटा बेकाग्लिया को भेजा गया था। वह कार्लो कास्टेलानी स्टेडियम के बाहर मौजूद थीं और लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं। मैच जैसे ही खत्म हुआ और फैंस बाहर निकले। इसके बाद जो कुछ हुआ वह पूरी घटना कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई।। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। यहां देखें वीडियो-
विज्ञापन

 

क्या हुआ वीडियो में?
वीडियो में पहले एक फैन रिपोर्टर पर थूकता दिखाई दिया। इसके बाद दूसरे फैन ने ग्रेटा को पीछे से थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद रिपोर्टर ग्रेटा घबरा गईं। रिपोर्टर के साथ बदसलूकी करने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। वीडियो वायरल होने और हंगामा होने के बाद फ्लोरेंस के पुलिस आयुक्त ने आरोपियों के खिलाफ आदेश जारी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें