फिल फोडेन (80वें, 84वें) के चार मिनट में दागे गए दो गोल की बदौलत इंग्लैंड ने आइसलैंड को 4-0 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया। इसी के साथ फोडेन (20 साल, 174 दिन) वेंबले में एक मैच में दो गोल करने वाले इंग्लैंड के फुटबॉल इतिहास के सबसे युवा फुटबॉलर बन गए। डेक्लन राइस (20वें मिनट) और मेसन माउंट (24वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। आइसलैंड की दो टूर्नामेंटों में यह लगातार 10वीं हार थी और टीम दूसरे टीयर में खिसक गई। इंग्लैंड ने वेंबले में 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 20 जीते हैं और 66 गोल किए और सिर्फ आठ गोल खाए हैं।