फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: वालस्किस के डबल से चेन्नइयिन की जीत, जमशेदपुर को 4-1 से हराया

Fri, 24 Jan 2020 05:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईएसएल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नेरीजस्ट वालस्किस के दो गोल से चेन्नइयिन एफसी ने गुरूवार को इंडियन सुपर लीग फुटबाल मैच में जमशेदपुर एफसी को 4-1 से शिकस्त देकर प्ले आफ में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ा दी। हाफ टाइम तक 2-0 से बढ़त बनाने वाली मेजबान टीम ने दूसरे हाफ में दो और गोल किये और एक गोल गंवाया।

विज्ञापन


जमशेदपुर के लिए स्टार खिलाड़ी सर्गियो कास्टेल ने 71वें मिनट में गोल किया। इस जीत से चेन्नइयिन एफसी 18 अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गया जबकि जमशेदपुर के 16 अंक हैं जिससे वह सातवें स्थान पर खिसक गया। वालस्किस ने 13वें और 74वें मिनट में दो गोल जबकि आंद्रे शेम्ब्री ने 43वें और लालरियांगजुआला चांगटे ने 87वें मिनट में गोल दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें