फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोगू की हैट्रिक से मुंबई इंडियन सुपर लीग प्लेऑफ में पहुंचा

Fri, 22 Feb 2019 10:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोदू सोगू
विज्ञापन

मोदू सोगू की हैट्रिक की मदद से मुंबई सिटी एफसी ने मेजबान एटीके को 3-1 से हराकर शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित की। 

विज्ञापन


सोगू ने पहले हाफ में दो (26वें और 39वें मिनट) और दूसरे हाफ में एक गोल (60वें मिनट) किया। एटीके के लिए एकमात्र गोल आंद्रे भिके (67वें मिनट) ने किया। इस जीत से मुंबई प्लेआफ में जाने वाली तीसरी टीम बन गई है। बेंगलुरू एफसी और एफसी गोवा पहले ही अंतिम चार में पहुंच चुकी हैं। 

यह मुंबई का 17वां मैच था जिसे जीतकर उसने अपने अंकों की संख्या 30 कर प्लेऑफ में कदम रखा। एटीके की यह 17 मैचों में छठी हार है। वह 21 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। दो बार की विजेता का प्लेआफ में पहुंचने का सपना पहला ही टूट चुका था। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें