फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग: नॉर्थईस्ट को हराकर टॉप-4 में मुंबई सिटी

Sat, 01 Feb 2020 08:26 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई सिटी एफसी
विज्ञापन

डिएगो कार्लोस के गोल की मदद से मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मुकाबले में शुक्रवार को नार्थईस्ट यूनाइटेड को 1-0 से हरा दिया और प्लेऑफ में जगह पक्की करने की तरफ कदम बढ़ाते हुए टॉप-4 में पहुंच गया। मुंबई फुटबॉल एरेना में खेले गए मुकाबले के 44वें मिनट में डिएगो कार्लोस के शानदार गोल की मदद से मुबई ने 1-0 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन

कार्लोस का सत्र का यह दूसरा गोल है। दोनों टीमें जब पिछली बार जब एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ी थी तो उन्हें 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। मुंबई की 15 मैचों में यह छठी जीत है और अब उसके 23 अंक हो गए हैं।

मुंबई की टीम आईएसएल की अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। नॉर्थईस्ट की 13 मैचों में लगातार चौथी और सत्र की यह छठी हार है। वह नौवें नंबर पर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें