एडम ले फोंड्रे के दो गोल की मदद से मुंबई एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के मैच में मंगलवार को ईस्ट बंगाल को 3-0 से हरा दिया। हुजो बाउमूस ने तीनों गोलों में सूत्रधार की भूमिका निभाई।
फोंड्रे ने 20वें और 48वें मिनट में गोल दागा जबकि हर्नान सेंटाना ने 58वें मिनट में गोल किया। मुंबई की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि ईस्ट बंगाल ने अभी खाता नहीं खोला है। उसे पहले मैच में एटीके मोहन बागान ने एक गोल से हराया था।